देश के टॉप 10 जिलाधिकारियों की सूची में धनबाद DC आदित्य रंजन शामिल!

👉फेम इंडिया की सर्वश्रेष्ठ डीसी सूची में धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन को मिली जगह
👉देशभर के 800 जिलों के आकलन में चमके धनबाद DC आदित्य रंजन
👉झारखंड के चुनिंदा 6 जिलाधिकारियों में धनबाद DC आदित्य रंजन का नाम शामिल
धनबाद:
धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन को वर्ष 2026 के लिए फेम इंडिया मैगजीन एवं एशिया पोस्ट द्वारा जारी सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों की प्रारंभिक सूची में शामिल किया गया है। देशभर के करीब 800 जिलों में कार्यरत अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन कर यह सूची तैयार की गई है, जिसमें प्रारंभिक रूप से 100 अधिकारियों का चयन किया गया है। इनमें झारखंड के केवल 6 जिलाधिकारियों को स्थान मिला है।
धनबाद DC आदित्य रंजन का नाम देश के टॉप 10 जिलाधिकारियों की सूची में शामिल होने की खबर सामने आते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रशासनिक महकमे के साथ-साथ आम लोगों ने भी इसे धनबाद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
जानकारी के अनुसार, उनका चयन उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता के आधार पर किया गया है। बीते समय में जिले में कई प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों को लेकर उपायुक्त की कार्यशैली चर्चा में रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आदित्य रंजन ने प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का कार्य किया है, जिसका परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहा है। इस उपलब्धि को लेकर जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं बुद्धिजीवियों ने भी खुशी जताई है।




Subscribe to my channel