ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh कड़ी मेहनत से दीक्षा रात्रे ने हासिल किया मुकाम, बनीं वरिष्ठ प्रोफेसर क्षेत्र में हर्ष की लहर

ब्यूरो चीफ उदित कुमार कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा की होनहार बेटी दीक्षा रात्रे ने अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और प्रतिभा की बदौलत उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दीक्षा रात्रे को सहायक पदोन्नत कर वरिष्ठ प्रोफेसर के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।

शुरुआत से ही शिक्षा के प्रति समर्पित रहीं दीक्षा रात्रे ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और अपने कठिन परिश्रम को दिया है। एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर NEET कि परीक्षा में जीत हासिल करने के बाद प्रोफेसर बनने तक का उनका यह सफर क्षेत्र के अन्य युवाओं और विशेषकर छात्राओं के लिए बेहद प्रेरणादायक है।

दीक्षा रात्रे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, ” MBBS में सीट हासिल करना मेरा सपना नहीं बल्कि लक्षित था। इस सफर में कई चुनौतियां आईं, लेकिन परिवार के अटूट सहयोग और निरंतर प्रयास से आज यह सफलता मिली है। मेरा मुख्य उद्देश्य अब छात्र-छात्राओं को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना और उन्हें देश के विकास के लिए तैयार करना है।”

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button