ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh छतरपुर में बेखौफ बदमाश पूर्व सरपंच पर ताबड़तोड़ फायरिंग चार गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने दागी कई गोलियां हालत गंभीर

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज  छतरपुर मध्य प्रदेश

छतरपुर। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को सरेराह हुई एक गंभीर गंभीर वारदात से पूरा इलाका दहल गया। विक्रमपुर गांव के पूर्व सरपंच महुम सिंह उर्फ हल्के राजा पर अज्ञात हमलावरों ने घात लगाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जानलेवा हमले में पूर्व सरपंच गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। दिनदहाड़े हुई इस गैंगवार जैसी वारदात से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
#प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच महुम सिंह उर्फ हल्के राजा छतरपुर से अपने गांव विक्रमपुर लौट रहे थे। इसी दौरान इमलिया गांव के समीप पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर चार फोर-व्हीलर वाहनों में सवार होकर आए थे। उन्होंने पीड़ित को देखते ही उन पर कई राउंड अंधाधुंध गोलियां दाग दीं। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बेखौफ हमलावर गाड़ियों समेत मौके से रफूचक्कर हो गए।
#घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल पूर्व सरपंच को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उनके भतीजे योगेन्द्र देव बुन्देला ने बताया कि चाचा महुम सिंह छतरपुर से गांव जा रहे थे, तभी इमलिया के पास अज्ञात बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्हें कितनी गोलियां लगी हैं, इसकी सटीक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है, फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है।
#सरेराह हुई इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं और हमलावरों की धरपकड़ के लिए इलाके में नाकाबंदी कर दी है। इस दुस्साहसिक हमले के पीछे पुरानी रंजिश या कोई जमीनी विवाद है, पुलिस इन तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन पड़ताल कर रही है। कानून की धज्जियां उड़ाने वाले इन अज्ञात हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button