ब्रेकिंग न्यूज़
Chhattisgarh नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर अनाचार करने के मामले आरोपी गिरफ्तार, थाना मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्यवाही
* आरोपी के विरुद्ध धारा 64, 64 (2) M, 69 BNS ,4,6 Pocso Act के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया * आरोपी अभय खूंटे उम्र 22 वर्ष निवासी भलवाही (लगरा ) थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा

ब्यूरो चीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
विवरण आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर दिनांक 10. 05.2026 को आरोपी के विरुद्ध थाना मुलमुला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए थाना मुलमुला द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पारस पटेल सहायक उप निरीक्षक हेमलाल महिलांगे, प्रमोद महार,प्रधान आरक्षक अमृत सूर्या ,आरक्षक मनभावन पटेल,का योगदान रहा




Subscribe to my channel