ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh कसरावद नगर के दाऊदी बोहरा समाज ने भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया , लोगों ने दुआएं दी।।

रिपोर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेश

कसरावद भीषण गर्मी के मौसम में नगर के दाऊदी बोहरा समाज द्वारा प्रोजेक्ट राइस के तहत बीट द हिट प्रोग्राम के तहत नागरिकों को शीतल पेय पिलाया।
दाउदी बोहरा समाज के जनाब मु अली असगर भाई मोइद्दीन के नेतृत्व में समाजजनों ने नगर के इंदौर रोड पर लगे साप्ताहिक बाजार में स्टॉल लगाकर लोगों को लगभग एक हजार गिलास शीतल पेय पिलाया। इस अवसर पर जमात के सचिव शब्बीर भाई, जमात ट्रेजरार जूजर भाई, शब्बीर बोहरा रेगवा, ताहेर हामिद, मुर्तजा राज शब्बीर, अली असगर हुसैन सहित समाज की महिलाएं भी कार्यकम में शामिल हुई। बोहरा समाज की इस सामाजिक पहल की नागरिकों ने जमकर सराहना की।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button