Uttar Pradesh गरीबों की आवाज़ बना RLD, मैदान में उतरे मोहम्मद उस्मान “मोदी-योगी-जयंंत की तिकड़ी से चमकेगा देश, किसान-गरीब के चेहरे पर लौटेगी मुस्कान”

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
रामपुर।
राष्ट्रीय लोक दल (RLD) और एनडीए गठबंधन गरीब, किसान, मजदूर और नौजवानों के सम्मान की लड़ाई को लेकर पूरी ताकत से मैदान में उतर चुका है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव एवं रोहिलखंड प्रभारी मोहम्मद उस्मान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास किया कोई भेद भाव नहीं किया
मोहम्मद उस्मान ने कहा कि एनडीए सरकार “जय जवान-जय किसान” के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों और महिलाओं के कल्याण के लिए लगातार जनहितकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि रामपुर के जिलाधिकारी अजय द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र मीणा सहित प्रशासनिक अधिकारी गरीबों की मदद और न्याय दिलाने में सराहनीय कार्य कर रहे हैं, जिसका राष्ट्रीय लोक दल और एनडीए परिवार दिल से स्वागत करता है।
उन्होंने लोकप्रिय विधायक आकाश सक्सेना हनी की भी जमकर सराहना करते हुए कहा कि वह लगातार जनता के बीच रहकर जनकल्याण योजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। मोहम्मद उस्मान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, साइकिल और पैदल यात्रा को बढ़ावा दे रहे हैं।




Subscribe to my channel