ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन शिविर 2026 का रंगारंग शुभारंभ

* बच्चों की गर्मियों को सीख, रचनात्मकता और आनंद से भरने के उद्देश्य से किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन शिविर 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का माहौल कार्टून पात्रों, रंग-बिरंगी सजावट और बच्चों की किलकारियों से सराबोर रहा।

रिपोर्टर वसीउद्दीन आगरा उत्तर प्रदेश

शिविर का उद्घाटन मिकी माउस और डोरेमॉन की धमाकेदार एंट्री से हुआ। बच्चों ने अपने पसंदीदा कार्टून पात्रों को देखकर तालियाँ बजाईं और उत्साह से नाचते-गाते उनका स्वागत किया। इसके बाद अभिभावकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल प्रदेश महामंत्री बीजेपी प्रणित जी , विद्यालय डिप्टी डायरेक्टर वेद मित्तल और विद्यालय अभिभावक श्रीमती शिवानी गर्ग ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उपहार और टॉफियाँ वितरित कीं।

उन्होंने कहा कि गर्मियों की छुट्टियाँ केवल आराम के लिए नहीं, बल्कि नई चीजें सीखने और प्रतिभा निखारने का भी समय होती हैं। स्कूल का यह प्रयास सराहनीय है जो बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर दे रहा है।

कार्यक्रम में सुपरवाइज़र ममता मैम तथा कोऑर्डिनेटर कीर्ति, प्रीति, शुभम और पंकज सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और शिविर की गतिविधियों की जानकारी दी।

शिविर की विशेषताएँ:
– 18 मई से 5 जून तक चलने वाले इस शिविर में प्रतिदिन सुबह 8 से 10 बजे तक विभिन्न गतिविधियाँ कराई जाएंगी।
– प्ले ग्रुप से कक्षा 10 तक के विद्यार्थी कला-शिल्प, कहानी कथन, खेल, योग, संगीत, नृत्य और शैक्षणिक कार्यशालाओं में भाग लेंगे।
– बच्चों के मनोरंजन के लिए 1 दिन वाटर पार्क की निःशुल्क सैर भी आयोजित की गई है।

स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को लंच बॉक्स और वाटर बॉटल के साथ भेजें, ताकि शिविर का आनंद दोगुना हो सके।

पंजीकरण और अधिक जानकारी के लिए स्कूल कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है: 9897189067, 9759770807

स्कूल का मानना है कि यह शिविर बच्चों में आत्मविश्वास, टीमवर्क और रचनात्मकता को बढ़ाएगा और गर्मियों को उनके लिए यादगार बनाएगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button