वैश्विक हालात को लेकर बच्चों ने चलाया जनजागरूकता अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर बाल सामाजिक कार्यकर्ता संघ की पहल
वैश्विक हालात को लेकर बच्चों ने चलाया जनजागरूकता अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर बाल सामाजिक कार्यकर्ता संघ की पहल

गोण्डा/मनकापुर ।वैश्विक परिस्थितियों से निपटने एवं संसाधनों के संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर बाल सामाजिक कार्यकर्ता संघ मनकापुर द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ बृहस्पतिवार को शास्त्री नगर मोहल्ले से किया गया।
अभियान के दौरान बच्चों ने बैनर-पोस्टर एवं हाथों में पंपलेट लेकर लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने आमजन से एक वर्ष तक सोने की खरीदारी न करने, विदेश यात्राओं से बचने, खाद्य तेलों की कम खपत करने तथा डीजल, पेट्रोल और गैस का सीमित उपयोग करने की अपील की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के प्रयोग को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में पूजा, मनमोहिनी, दिव्य, दिव्य दर्शनी, शिव प्रियदर्शनी, मीना, सुलोचना, कुसुम, राजन, अंश, शिवांग, अमरदीप, राजदीप सहित कई बच्चों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
बाल सामाजिक कार्यकर्ता संघ के बच्चों ने प्रधानमंत्री के आवाहन को सफल बनाने के लिए अथक परिश्रम करते हुए लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। अभियान को स्थानीय लोगों का भी समर्थन प्राप्त हुआ।



Subscribe to my channel