Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना अतरौली में तैनात जांच अधिकारी आनंद लोधी पर गंभीर आरोपों की बौछार
बिना तलाक दूसरी शादी के मामले में साक्ष्यों को दबाने, गलत मुकदमा संख्या जोड़ने, कॉपी-पेस्ट जांच रिपोर्ट लगाने और आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप, पीड़ित ने मुख्यमंत्री से CBCID जांच और कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

रिपोर्टर अजय सोलंकी अलीगढ उत्तर प्रदेश
अलीगढ़ जनपद के थाना अतरौली क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पीड़ित अजय सोलंकी, निवासी ग्राम गाजीपुर, ने अपनी पत्नी द्वारा बिना विधिक तलाक दूसरी शादी किए जाने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार वर्ष 2022 में उसका विवाह आरती पुत्री पूरन सिंह, निवासी राजमार्गपुर, थाना अतरौली, जनपद अलीगढ़ से हुआ था।
आरोप है कि आरती ने षडयंत्रपूर्वक व धोखाधड़ी करते हुए अपने परिवार की सहमति से नीतपाल पुत्र हरवीर, निवासी देवसैनी, अलीगढ़ के साथ दूसरी शादी कर ली।
इस प्रकरण की जांच थाना अतरौली के जांच अधिकारी आनंद लोधी को सौंपी गई।
पीड़ित का आरोप है कि उन्हें व्हाट्सएप पर दूसरी शादी के ठोस साक्ष्य, यहां तक कि शादी के प्रत्यक्ष प्रमाण भी दिए गए।
इसके बावजूद जांच रिपोर्ट में इन साक्ष्यों का कोई उल्लेख नहीं किया गया और न ही उन्हें जांच में शामिल किया गया।
आरोप है कि हर बार पुरानी रिपोर्ट को ही कॉपी-पेस्ट कर प्रस्तुत किया गया, जिससे जांच की निष्पक्षता संदिग्ध हो गई है।
साथ ही जांच में “2640/2024” मुकदमा संख्या का उल्लेख किया गया, जबकि “आरती बनाम अजय” नाम से ऐसा कोई मामला न्यायालय में लंबित नहीं है।
पीड़ित का आरोप है कि जांच अधिकारी द्वारा आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है और वास्तविक तथ्यों को दबाया जा रहा है।
अजय सोलंकी ने मुख्यमंत्री से CBCID या विशेष जांच टीम से निष्पक्ष जांच कराने और जांच अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है या पीड़ित को न्याय के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।



Subscribe to my channel