Assam कारागांव अरुचा आदिवासी गांव में जंगली हाथी का हमला
3 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक की लहर

कार्बी आंगलोंग से मइनुल हुसैन ओझा की रिपोर्ट
कार्बी आंगलोंग जिले के खटखटी थाना अंतर्गत कारागांव पोहरा चौकी के अधीन अरुचा आदिवासी गांव में जंगली हाथी के हमले में एक 3 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीती रात करीब 1 बजे एक जंगली हाथी ने गांव में जमकर उत्पात मचाया और कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक 3 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।
मृत बच्चे की पहचान अरुचा आदिवासी गांव बेङ्गेनाबारी निवासी जहिरुल इस्लाम के पुत्र तानबीर आलम (उम्र लगभग 3 वर्ष) के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही कारागांव पोहरा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। बाद में बोकाजन मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को पोस्टमार्टम के लिए डिफू अस्पताल भेज दिया गया।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।



Subscribe to my channel