Uttar Pradesh गुरु अर्जन देव महाराज जी की शहीदी को समर्पित सुखमनी साहिब पाठ की लड़ी में संगत हुई भाव-विभोर आगरा

रिपोर्टर वसीउद्दीन आगरा उत्तर प्रदेश
पंचम पातशाही गुरु अर्जन देव महाराज जी की पावन शहीदी को समर्पित 40 दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन के अंतर्गत शाहगंज स्थित गुरुद्वारा दशम पातशाह में अमृतवेले सुबह 4 बजे से सुखमनी साहिब पाठ की लड़ी श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ जारी है, गुरुघर में बड़ी संख्या में संगत पहुंचकर धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में माथा टेक रही है तथा नाम सिमरन के माध्यम से मानव कल्याण और सरबत के भले की अरदास कर रही है,
गुरुद्वारा परिसर में नाम सिमरन, जपियो जिन अर्जुन देव गुरु, फिर संकट जोन गर्भ ना आयों , ऐसे सद्गुरु दीनदयाल” जैसे गुरुवाणी संदेशों के साथ वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है, संगत ने गुरु महाराज जी की शहीदी को स्मरण करते हुए उनके त्याग, तपस्या और मानवता की सेवा के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया,
इस अवसर पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर गुरुबाणी का रसपान कर रहे हैं, अमृतवेले से ही गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धा, सेवा और सिमरन का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, संगत का कहना है कि गुरु अर्जन देव महाराज जी का बलिदान मानवता, सहनशीलता और धर्म की रक्षा का सर्वोच्च प्रतीक है, जिससे प्रेरणा लेकर समाज को प्रेम, एकता और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए,
अंत में गुरु महाराज जी के चरणों में अरदास कर समस्त मानव जाति की सुख-समृद्धि एवं विश्व शांति की कामना की गई,
सेवा में मुख्य सेवादार बॉबी आनंद,लव पोपली, अजय अरोड़ा,गुरु सेवक श्याम भोजवानी, मोहन गनवानी, जगदीश कर्मचंदानी, मनोज गिडवानी,भारत संगतानी,



Subscribe to my channel