Uttar Pradesh प्रतापगढ़ में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला

रिपोर्टर वकार अहमद प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश
प्रतापगढ़ में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है, जहां पुलिस अभिरक्षा से फरार एक अभियुक्त को थाना मानिकपुर पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी कुंडा अमरनाथ गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना मानिकपुर पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पुलिस अभिरक्षा से फरार एक अभियुक्त, जो अवैध असलहा से लैस है, शहजादपुर (कौशाम्बी) की ओर से करेंटी गंगा पुल के रास्ते अपने वकील से मिलने आ रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम करेंटी तिराहे के पास घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू कर दी।
कुछ ही देर बाद एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह अच



Subscribe to my channel