ब्रेकिंग न्यूज़

जसवंतनगर में पुलिस-मुठभेड़: पैर में गोली लगने के बाद 11 मुकदमों वाला बदमाश गिरफ्तार

जसवंतनगर में पुलिस-मुठभेड़: पैर में गोली लगने के बाद 11 मुकदमों वाला बदमाश गिरफ्तार

 जसवंतनगर क्षेत्र में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
11 मुकदमों का आरोपी आज मुठभेड़ में गिरफ्तारपुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्ध ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अकेला पुत्र अरविंद निवासी कोठी कैस्त के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक बाइक बरामद की गई।
आयुषी सिंह ने बताया कि आरोपी पर 11 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button