गर्मी की छुट्टियों को यादगार बनाने नगरी बस स्टैंड के पीछे भव्य समर वेकेशन मीना बाजार सज चुका है। हर शाम 6 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक चलने वाले इस मेले में बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए मनोरंजन और खरीदारी का खास इंतजाम किया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी और गूंजते संगीत के बीच पूरा मेला क्षेत्र आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
मीना बाजार में आकाश झूला, ब्रेक डांस, ड्रैगन झूला, मौत का कुआं जैसे रोमांचक झूले लोगों को खूब लुभा रहे हैं। वहीं छोटे बच्चों के लिए वोटिंग सहित कई मजेदार झूले लगाए गए हैं, जहां बच्चे उत्साह के साथ आनंद लेते नजर आ रहे हैं। शाम ढलते ही झूलों की जगमग रोशनी और लोगों की चहल-पहल मेले की रौनक को और बढ़ा देती है।
मेले में बच्चों के लिए आकर्षक खिलौनों की दुकानें और स्वादिष्ट आइसक्रीम स्टॉल भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। वहीं महिलाओं के लिए झुमके, चूड़ियां, श्रृंगार सामग्री और घरेलू उपयोग की कई सुंदर दुकानें सजाई गई हैं, जहां खरीदारी के लिए अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है।
आयोजकों ने नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचकर मेले का आनंद लेने की अपील की है। मनोरंजन, खरीदारी और स्वाद का यह शानदार संगम इन दिनों नगरीवासियों के लिए सबसे खास आकर्षण बन गया है।
“हर शाम बन रही यादगार — बच्चों की मस्ती, महिलाओं की खरीदारी और युवाओं का रोमांच”
नगरी का समर वेकेशन मीना बाजार इन दिनों शहर की रौनक बढ़ा रहा है और लोगों के मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।