ब्रेकिंग न्यूज़

गोण्डा!शॉर्ट सर्किट से तीन घरों में लगी भीषण आग, हजारों का सामान जलकर राख

गोण्डा!शॉर्ट सर्किट से तीन घरों में लगी भीषण आग, हजारों का सामान जलकर राख

जिला रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा गोण्डा उत्तर प्रदेश

 

गोण्डा।मनकापुर ब्लॉक के ग्रामसभा रामापुर में मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग में तीन परिवारों का हजारों रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूझबूझ, दमकल कर्मियों और विद्युत विभाग की तत्परता से आग पर काबू पाया जा सका, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार ग्रामसभा रामापुर निवासी इन्द्र प्रकाश, श्रीराम और अनोखी के घरों में दोपहर के समय अचानक छप्पर में लगे विद्युत तार में शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घरों में रखा भूसा, गेहूं, बेड, कंडा सहित अन्य गृहस्थी का सामान जलने लगा। आग पड़ोसी के घर तक पहुंच गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी कृष्ण गोपाल मिश्रा और रजत सिंह ने तत्काल दमकल विभाग को फोन कर जानकारी दी। वहीं ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि तब तक तीनों परिवारों का हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। ग्रामीणों के अथक प्रयास, दमकल कर्मियों की सक्रियता और विद्युत विभाग द्वारा समय रहते सप्लाई बंद किए जाने से आग को फैलने से रोका जा सका।

घटना की सूचना पाकर ग्राम प्रधान अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। वहीं हल्का लेखपाल प्रेम शंकर आर्य ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे उपजिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button