गंगामुंडा तालाब के विकास कार्यों का भूमिपूजन, 3.45 करोड़ से होंगे निर्माण कार्य

गंगामुंडा तालाब के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए 03 करोड़ 45 लाख 96 हजार की लागत वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन सोमवार को गंगामुंडा तालाब में स्थित विश्वकर्मा मंदिर के समीप किया गया। कार्यक्रम में विधायक किरण सिंह देव, महापौर जगदलपुर संजय पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस परियोजना के अंतर्गत तालाब परिसर में पाथवे निर्माण, डामरीकरण तथा टो वॉल निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे। इनमें लगभग 01 करोड़ 97 लाख 84 हजार की लागत से पाथवे एवं डामरीकरण तथा 01 करोड़ 48 लाख 12 हजार की लागत से टो वॉल का निर्माण कराया जाएगा।

करीब 175 एकड़ क्षेत्र में फैला गंगामुंडा तालाब जगदलपुर शहर की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान माना जाता है। नगर निगम द्वारा समय-समय पर तालाब की सफाई और संरक्षण कार्य किए जाते रहे हैं। विशेष रूप से छठ पर्व के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु सूर्य उपासना के लिए पहुंचते हैं जिससे तालाब का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व और बढ़ जाता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि गंगामुंडा तालाब केवल एक जलाशय नहीं बल्कि जगदलपुर की आत्मा और सांस्कृतिक पहचान है। उन्होंने बताया कि पूर्व में गंगामुंडा तालाब गहरीकरण , पगडंडी को सीसी रोड बनाकर , पेड़ पौधे लगाकर, टों वाल बनाया गया था।वार्डवासियों की माँग पर छठ पूजा को ध्यान में रखकर घाटों के निर्माण कार्य भी किया गया था । अब निगम की सरकार इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए इसका पूर्ण सौंदर्यीकरणकर रही है । अब गंगामुंडा तालाब को पुनः नया स्वरूप दिया जा रहा है।

महापौर संजय पांडे ने कहा कि हमने इसे बनाया था हम ही इसे सँवारेंगे । नगर निगम तालाब के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि तालाब क्षेत्र में अवैध निर्माण पर रोक लगाने के साथ-साथ इसे शहर का सबसे सुंदर और स्वच्छ तालाब बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भगवान भोलेनाथ विराजित इस जलाशय मे तालाब के पुरे परिधि में पाथ वे बनाकर चारों तरफ़ लाइटिंग कर स्ट्रीट लाइट लगाएं जाएँगे।

संजय पांडे ने कहा की इसमें गंदे पानी की प्रवाह पूरी तरह से रोका जाएगा और इसका पानी को बरसात के स्वच्छ पानी से भरा जायेगा। आगे चलकर इसमें वाटर एडवेंचर और मोटर बॉट भी चलाई जाएगी। इस भूमिपूजन कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, स्वच्छता सभापति लक्ष्मण झा ने भी अपनी बातें रखी। कार्यक्रम का संचालन राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा एवं आभार निगम के कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज ने किया।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्यगण सुरेश गुप्ता, योगेंद्र पांडे, राणा घोष, कलावती कसेर, त्रिवेणी रंधारी, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, परिस बेसरा, आर्येंद्र सिंह आर्य, नरसिंह राव, ललिता बघेल, आलोक अवस्थी, पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, मनोहर दत्त तिवारी,अनिल लुक्कड़, दिगंबर राव, यशवंत ध्रुव, हरीश पारेख,आशा साहू, खगेन्द्र सिंह ठाकुर, श्याम सुन्दर बघेल, संतोष गौर, बंसती समरथ, उर्मीला यादव, रोशन सिसोदिया, गिरिजा गुप्ता, गायत्री बघेल, गजेंद्र ठाकुर, मनप्रीत कौर डांगी, अभिलाष यादव, शशिनाश पाठक, राजपाल कसेर, योगेश मिश्रा, ममता राणा, गीता नाग, माधवी मंडल, बटोई झा, योगेश ठाकुर, विभा सिंह, रंजीता पाणिग्रही, नीलम यादव, कौशल्या क्षत्रिय, रुक्मणी, दिलीप सुंदरानी, विक्रम डांगी, प्रेम यादव, सुरेश कश्यप, मनीष कर्महे, राजा यादव, अखिलेश शुक्ला, मनी विक्रम नायडू, अभिषेक तिवारी, योगेश शुक्ला, मनोज ठाकुर, राधेश्याम पेंन्द्रे, हरिशंकर झा, रूपेश झा,आनंद झा, मयंक दीवान,मनीष सकलेचा, सुलोचना मांडवी, आशीष करमचंदानी, प्रेम कुमार यादव, बसंत, राजेश श्रीवास, इंजीनियर अशोक कोर्राम, विमल सिंह गोयल सहित भाजपा पदाधिकारिगण व निगम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


Subscribe to my channel