वार्ड 5 के विकास को लेकर पार्षद निरुपमा देवी सक्रिय, बीडीओ से की मुलाकात

👉जनहित के मुद्दों पर पार्षद निरुपमा देवी की पहल, बीडीओ को सौंपा मांगपत्र
👉बुनियादी सुविधाओं के लिए वार्ड 5 की आवाज बनीं पार्षद, प्रशासन से सहयोग की मांग
👉विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर पार्षद ने बीडीओ से की पहल
बाघमारा: प्रखंड के वार्ड नंबर 5 में जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्षद निरुपमा देवी ने सक्रिय पहल की है। इसी कड़ी में उन्होंने बाघमारा के बीडीओ लक्ष्मण यादव से औपचारिक मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
मुलाकात के दौरान पार्षद ने वार्ड के विभिन्न इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, साथ ही विधवा, वृद्धा और दिव्यांगजनों से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने इन जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कराने का आग्रह किया।
बीडीओ लक्ष्मण यादव ने पार्षद की बातों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि संबंधित विभागों के समन्वय से समस्याओं का समाधान किया जाएगा और विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
वहीं, स्थानीय लोगों ने पार्षद की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे वार्ड नंबर 5 में विकास कार्यों को नई रफ्तार
Subscribe to my channel