ब्रेकिंग न्यूज़

गोण्डा /मनकापुर में गन्ना बीज शोधन कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर में विषयक कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न  

गोण्डा /मनकापुर में गन्ना बीज शोधन कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर में विषयक कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न  

 

आचार्य  नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर गोंडा एवं पारादीप फास्फेट लिमिटेड के जुआरी फॉर्म हब लिमिटेड मनकापुर द्वारा आज दिनांक 6 अप्रैल 2026 को शिवप्रसाद यादव प्रगतिशील कृषक ग्राम सीरगौरा विकासखंड मनकापुर जनपद गोंडा के प्रक्षेत्र पर गन्ना बीज शोधन विषयक प्रशिक्षण आयोजित किया गया । डॉ. राम लखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने गन्ना बीज की बुवाई से पूर्व बीज को उपचारित करना जरूरी बताया । उन्होंने बताया कि गन्ना बीज को सर्वप्रथम फफूंदनाशी,तत्पश्चात कीटनाशी एवं नैनो डीएपी से उपचारित कर बुवाई करें । नैनो डीएपी की 5 मिलीलीटर मात्रा को प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर गन्ना बीज के तीन आंख वाले टुकड़े को आधे घंटे तक डुबो कर बीज को उपचारित करें । उपचारित बीज को घोल से निकालकर छाया में सुखाने के बाद बुवाई करें । नरसिंह कुशवाहा वरिष्ठ भंडार प्रबंधक जुआरी फार्म हब लिमिटेड ने नैनो शक्ति नैनो डीएपी के प्रयोग एवं महत्व की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि नैनो शक्ति नैनो डीएपी से बीज शोधन एवं छिड़काव करने पर गन्ना फसल की पैदावर में वृद्धि होती है तथा बेसल ड्रेसिंग में दानेदार डीएपी की आधी मात्रा की बचत होती है । इस अवसर पर उत्कर्ष श्रीवास्तव जेकेएस सहित प्रगतिशील कृषकों महादेव प्रसाद यादव, सत्यम, राजकुमार,हर्ष यादव,श्रीमती कृष्णा देवी आदि ने प्रतिभाग कर गन्ना बीज शोधन विषयक तकनीकी जानकारी प्राप्त की ।

Gonda Uttar Pradesh News @ Reporter Pradeep Kumar Verma

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button