पोहरी मेन चौराहे पर भीषण आग, तीन दुकानें जलकर राख
पोहरी। नगर के व्यस्ततम मेन चौराहे पर शनिवार तड़के करीब 3 बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर तीन दुकानों का लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार मेन चौराहे पर स्थित लल्ला होटल, पिंटू गर्ग की किराना दुकान तथा मोनू लक्षकार की मोबाइल दुकान में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते तीनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और भीतर रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक भारी नुकसान हो चुका था। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है।

प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
Subscribe to my channel