सोनारडीह हादसे के बाद कतरास में प्रशासन का एक्शन, अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई

👉SDM के नेतृत्व में कतरास में छापेमारी, अवैध खनन स्थलों पर चला बुलडोजर
👉बाघमारा अनुमंडल में सख्ती, कई जगहों से अवैध कोयला और वाहन जब्त
👉अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, कतरास में मचा हड़कंप
कतरास/धनबाद: सोनारडीह हादसे के बाद प्रशासन ने अवैध कोयला खनन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कतरास क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया। सदर अनुमंडल दंडाधिकारी (SDM) लोकेश बारंगे के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में कई स्थानों पर छापेमारी कर अवैध कोयला और वाहनों को जब्त किया गया।
प्रशासनिक टीम ने कतरास थाना क्षेत्र के लकड़का (कतरी नदी किनारा), गजली टांड, रामकनाली के सूर्य मंदिर क्षेत्र तथा तेतुलमारी के खास सिजुआ सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की। इस दौरान कई अवैध खनन स्थलों की पहचान कर उन्हें तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए गए।
इस संयुक्त अभियान में माइनिंग विभाग, बाघमारा अंचल प्रशासन, बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के अधिकारी और पुलिस बल सक्रिय रूप से शामिल रहे। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी अवैध मुहानों की भराई कर फोटो और वीडियो के साथ विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
SDM लोकेश बारंगे ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कार्रवाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने 100 प्रतिशत परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सराहनीय बताया है और सहयोग का भरोसा दिलाया है। वहीं, इस सख्ती के बाद अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया


Subscribe to my channel