ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी को लेकर रामकनाली ओपी में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने की अपील

👉रामनवमी से पहले रामकनाली ओपी में बैठक, सुरक्षा और व्यवस्था पर मंथन

👉त्योहार को शांतिपूर्ण बनाने पर जोर, अफवाहों से दूर रहने की अपील

👉जुलूस मार्ग से लेकर ध्वनि नियंत्रण तक—प्रशासन ने दिए स्पष्ट निर्देश

कतरास / राम कनाली

रामनवमी के मद्देनज़र रामकनाली ओपी प्रांगण में शांति समिति के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी संतोष कुमार रवि ने की।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

इस अवसर पर जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही डीजे और बाजे के उपयोग को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि निर्धारित नियमों के तहत ही ध्वनि का उपयोग किया जाए और ध्वनि स्तर को नियंत्रित रखा जाए, जिससे आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बैठक के अंत में शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी मनाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर रामकनाली ओपी में विनय पासवान, गोवर्धन महतो, बिनोद यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button