उत्कल दिवस के पूर्व उत्कल महिलाओं ने खेल प्रतियोगिता का किया आयोजन

आगामी 1 अप्रेल उत्कल दिवस के पूर्व उत्कल समाज की महिलाओं द्वारा महिलाओं के विभिन्न खेलों का आयोजन उत्कल महिला विंग द्वारा स्थानीय समाज भवन में किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में उत्कल समाज की महिलाओं ने भाग लिया । समाज की महिला विंग अध्यक्षा शुभ्रा दास सचिव निरूपमा ने बताया कि आ ज खेलों मे कुर्सी दौड़, रिंग दौड़ ,बेलून गेम एवं अन्य गेम आयोजित किए गए ।

उन्होने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में परस्पर मेल मिलाप के साथ ही नव विवाहित समाज की महिलाओं को एक दूसरे को परस्पर जानने समझने का अवसर प्रदान होता है । ऐसे कार्यक्रमों से महिलाएं अपने प्रतिभा को समाज के सामने प्रस्तुत कर सकती है ।

समाज के अध्यक्ष राजेश दास एवं सचिव सुमित महापात्र ने बताया कि 1 अप्रैल 1936 को उत्कल राज्य की स्थापना की गई थी । जिसके उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को उत्कल दिवस मनाया जाता है । जिसमें भारत के समस्त प्रांतो मे जहां भी उत्कल वासी निवासरत है, राज्य स्थापना पर कार्यक्रम आयोजित करते है। इसी तारतम्य में जगदलपुर के उत्कल वासी भी इस दिन को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते है।

अध्यक्ष राजेश दास ने बताया कि आज महिलाओं के खेल के पश्चात सुंदर कांड एवं 31 मार्च को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी । जिसकी बागडोर इस वर्ष समाज की युवा विंग के ऊपर दी गई साथ ही एक अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन एवं समाज के वरिष्ठ महिलाओ का सम्मान एवं प्रतियोगिता मे विजेता महिलाओं को पुरुस्कार वितरित किये जायेंगे । जिसमें समाज के बच्चे अपनी प्रतिभाएं प्रदर्शित करेंगे।
Subscribe to my channel