ब्रेकिंग न्यूज़

जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

शिवपुरी जिले के पोहरी तहसील अंतर्गत ग्राम झिरी में भूमि विवाद का मामला सामने आया है। झिरी निवासी नंदकिशोर धाकड़ ने कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर अवैध निर्माण रोकने और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में बताया गया है कि आवेदक की स्वामित्व वाली कृषि भूमि (सर्वे नंबर 1590, रकबा 0.0500 हेक्टेयर) पर गांव के ही नरेश पुत्र सुमरन यादव द्वारा जबरन कब्जा कर भवन निर्माण किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

घटना 7 मार्च 2026 की दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है, जब विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित नंदकिशोर का कहना है कि मैने पहले भी शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध निर्माण को तुरंत रोका जाए, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए और उसकी भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए।

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में जांच और कार्रवाई की नही की है।

  1. इंडियन क्राइम न्यूज
Indian Crime News

Related Articles

Back to top button