ब्रेकिंग न्यूज़

12वीं हिन्दी परीक्षा निरस्त, 10 अप्रैल को होगी पुनः परीक्षा

 

 

धमतरी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 14 मार्च 2026 को आयोजित कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। यह निर्णय प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों की जांच के बाद लिया गया।

बताया गया कि 15 एवं 16 मार्च को सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार पत्रों में हिन्दी विषय के सेट ‘बी’ का प्रश्नपत्र लीक होने के दावे सामने आए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, साथ ही सिटी कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज की गई।

पूरे मामले की जांच के बाद 23 मार्च 2026 को आयोजित परीक्षा समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हिन्दी विषय की परीक्षा को निरस्त करने का फैसला लिया गया।

अब यह परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को पुनः आयोजित की जाएगी। मण्डल ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें।

👉 इस निर्णय से प्रदेश भर के हजारों विद्यार्थियों को एक बार फिर परीक्षा की तैयारी का मौका मिलेगा, वहीं मण्डल ने निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button