ब्रेकिंग न्यूज़

कृषि विज्ञान केंद्र में पानी संस्थान द्वारा धूमधाम से मनाया गया विश्व जल दिवस

  1. कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर में पानी संस्थान द्वारा धूमधाम से मनाया गया विश्व जल दिवस

 

कृषि विज्ञान केंद्र, मनकापुर में पीपुल्स एक्शन फॉर नेशनल इंटीग्रेशन (पानी ) द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों को जल के महत्व एवं इसके संरक्षण के प्रति जागरूक करने हेतु आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीके उपमा बहन बृह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने नियमित योग, संतुलित भोजन एवं नशा से दूर रहने का संदेश दिया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक प्रवीण सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. दिनेश कुमार पांडेय, ग्राम प्रधान अनुराग सिंह आदि ने जल के महत्व एवं इसके संरक्षण पर अपने अपने विचार व्यक्त किये । कृषि परियोजना प्रबंधक अनूप वर्मा द्वारा जल संरक्षण के प्रभावी उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई, वर्षा जल संचयन, खेत तालाब निर्माण, मेड़बंदी एवं भूजल पुनर्भरण जैसी तकनीकों के उपयोग पर विशेष जोर दिया। साथ ही कम पानी में अधिक उत्पादन हेतु आधुनिक कृषि तकनीकियों को अपनाने का आवाहन किया । कार्यक्रम में 30 सीआरपी, 4 एलआरपी, महिला किसान संगठन (MKS) की सदस्य महिलाएं एवं क्षेत्रीय किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए। ब्लॉक स्टाफ में आदित्य कुमार, प्रभात मिश्रा, अनुविंद सिंह, पीयूष उपाध्याय, रीना, यजेंद्र राणा, मोनू यादव तथा जिला कार्यालय से ज्ञान प्रकाश उपस्थित रहे । कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई और कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button