ब्रेकिंग न्यूज़

अमन-चैन के साथ मनाई गई ईद, धनबाद में शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई नमाज

👉धनबाद में सौहार्द की मिसाल, शांति के बीच अदा हुई ईद की नमाज

👉कड़ी सुरक्षा के बीच जिलेभर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई ईद की नमाज

👉ईद पर दिखा भाईचारा, नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद

👉सुबह से गूंजती रही तकबीर, धनबाद में अमन के साथ मनाई गई ईद

धनबाद:

ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर धनबाद जिले के सभी ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्ण वातावरण में अदा की गई। सुबह 7:15 बजे से लेकर 9:00 बजे तक विभिन्न स्थानों पर विशेष नमाज अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में नमाजियों ने हिस्सा लिया। नमाज के दौरान लोगों ने देश की खुशहाली, तरक्की, अमन और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी।

जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने बताया कि सभी संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। साथ ही सुबह 6:00 बजे से कंट्रोल रूम सक्रिय रहा, जहां से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन द्वारा यह कंट्रोल रूम अगले दिन सुबह 6 बजे तक चालू रखने का निर्णय लिया गया है।

जिले के झरिया, इस्लामपुर, तेतुलमारी, बलियापुर, टुंडी, निरसा, बाघमारा सहित विभिन्न क्षेत्रों के ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं, जिससे पूरे जिले में भाईचारे और सौहार्द का संदेश देखने को मिला।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button