धाकड़ समाज के राम जन्मोत्सव में शामिल होंगे कुमार जयदेव

बस्तर धाकड़ समाज द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 27 मार्च को बिरिंगपाल पंडरीपानी में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम की जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुकमा जमींदार कुमार जयदेव और मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विनायक गोयल शामिल होंगे।

धाकड़ समाज द्वारा कुमार जयदेव के निवास पहुंचकर निमंत्रण पत्र सौंपा और कार्यक्रम में शामिल होने निवेदन किया। कार्यक्रम के तहत सुबह 8 बजे भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की जाएगी, 8.30 बजे कलश यात्रा व जलाभिषेक के बाद दोपहर 1 बजे अतिथियों के आगमन के बाद सम्मान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।

इस दौरान समाज के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह , तुलाराम ठाकुर, बद्रीनाथ ठाकुर, बली ठाकुर, राजू ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, संतोष ठाकुरर, सोमेन्द्र ठाकुर, प्रेम सिंह ठाकुर, ढालसिंह ठाकुर, भरत सिंह ठाकुर योगेश ठाकुर सहित प्रकाश रावल, अभिलाष यादव, मनोज जंगम अन्य उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel