उत्तरप्रदेश

भरथना में 22 मार्च को सजेगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

भरथना में 22 मार्च को सजेगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

विभिन्न जगहों से आए हुए कवियों ने अपना जलवा बिखरे

सद्भावना साहित्य परिषद, भरथना के तत्वावधान में 22 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे जय वाटिका (सरोजनी रोड) में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रृंगार, हास्य और वीर रस के कवि अपनी-अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को साहित्यिक रसास्वादन कराएंगे।

परिषद के अध्यक्ष रामनरेश पोरवाल और सचिव अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू) मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष कृष्णमुरारी गुप्ता विशिष्ट अतिथि तथा पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कई प्रतिष्ठित कवि अपने काव्य पाठ से कार्यक्रम को आकर्षक बनाएंगे। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button