ब्रेकिंग न्यूज़

राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में समग्र शिक्षा के मुख्य घटक समावेशी शिक्षा में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के प्रति संवेदनशील सृजनात्मक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से माध्यमिकस्तर की एक दिवसीय प्रशिक्षण 18/03/2026 स्थान शा०म० ल० बा०क० उ०मा०वि० जगदलपुर में आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य हाई एवं हायर सेकेण्डरी के प्राचार्य/व्याख्याता/ पालक को पीडब्ल्यूडी 1995, दिव्यांगजन अधिकारी अधिनियम 2016 में उल्लेखित 21 प्रकार की दिव्यांगता की विषय में जानकारी, शासन की योजना की जानकारी, दिव्यांग बच्चों की शिक्षा में पालक, शिक्षक का आपसी समन्वयक, सुगम्य पाठ्यकम अन्तर्गत किए जा रहे प्रयासों की जानकारी, आईईपी बनाने का उद्देश्य उसके लाभ, दिव्यांगता का कारण उसका निदान वर्तमान परिपेक्ष्य में कम्प्यूटर, मोबाईल के माध्यम से शिक्षा प्रदान करना एवं प्रत्येक दिव्यागता के लिए किस प्रकार के साफ्टवेयर का उपयोग किया जा सकता है कि जानकारी इस प्रशिक्षण में मास्टर टेनर्स के द्वारा प्रदान किया गया।

इस प्रशिक्षण की सफलता में मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, सहा. कलेक्टर विपिन दुबे जिला शिक्षा अधिकारी बी.आर. बघेल, डीएमसी अशोक पाण्डे, एडीपीओ श्रीमती जयंती कश्यप, आईईडी प्रभारी एस एन निर्मलकर एपीसी जयनारायण पानीग्राही के निर्देशन में प्रशिक्षण सम्पन्न करवाया गया। मास्टर टेनर्स के रूप में तेजमणी दास, मधु साहू सचिन देव कुर्रे व चन्द्रशेखर नायडू व प्राचार्य/व्याख्याता/पालक उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button