ब्रेकिंग न्यूज़

माई दंतेश्वरी मंदिर में डोम शेड निर्माण को मिली प्राथमिकता, साथ ही अन्य स्थानों पर भी होंगे निर्माण कार्य, आशुतोष आचार्य

बस्तर की आराध्य देवी माई दंतेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डोम शेड निर्माण हेतु राशि स्वीकृत होना अत्यंत हर्ष का विषय है। आचार्य ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

आशुतोष आचार्य ने कहा कि माई दंतेश्वरी मंदिर बस्तर की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुंचते हैं। यहां डोम शेड निर्माण से श्रद्धालुओं को धूप, बारिश एवं अन्य मौसम की कठिनाइयों से राहत मिलेगी, जिससे उनकी आस्था और सुविधा दोनों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि केवल माई दंतेश्वरी मंदिर ही नहीं, बल्कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों—ग्राम बम्हनी, मांझीगुड़ा, करनपुर एवं गरावण्ड खुर्द में भी डोम शेड निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इन सभी स्थानों पर डोम शेड बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा बढ़ेगी तथा स्थानीय जनों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि क्षेत्र के कई देवगुड़ियों में जीवाणुधर (संरक्षण एवं संवर्धन) हेतु कार्य किए गए हैं, जिससे बस्तर की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और धार्मिक विरासत को सहेजने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।आशुतोष आचार्य ने कहा कि इन विकास कार्यों से न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी बल्कि बस्तर की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान को भी सशक्त करने में मदद मिलेगी। यह कार्य क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा आस्था केंद्रों के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि सभी स्वीकृत कार्य शीघ्र प्रारंभ होकर समय पर पूर्ण किए जाएंगे, जिससे आमजन को अधिकतम लाभ मिल सके।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button