IC News and Media House Private Limited


Bhopalस्वास्थ्य

मच्छर जनित बीमारियों के नियंत्रण हेतु स्वयं सेवकों को दिया गया प्रशिक्षण

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मच्छर जनित रोगों के उन्मूलन के लिए जिला मलेरिया कार्यालय भोपाल द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मनीष शर्मा के निर्देशन एवं जिला मलेरिया अधिकारी स्मृता नामदेव द्वारा एंबेड वॉलंटियर का प्रशिक्षण रखा गया। जिला मलेरिया अधिकारी स्मृता नामदेव ने कहा कि अगर किसी के घर में या आसपास लार्वा मिले या कही दिखे उसे तुरंत खत्म करना है,अगर किसी जल पात्र में या वर्तन में लार्वा मिले तो उस पानी को सूखे स्थान पर फेंके, अगर आप नाली में या ऐसी जगह इस पानी को फेंक देंगे जहां पहले से पानी है ऐसी स्थिति में लार्वा को पनपने का सोर्स मिल जायेगा और वो मच्छर में तब्दील हो जाएगा। खुद के घर में जाकर में हमे देखना है की कही पानी तो नही जमा है, अगर कूलर, मनी प्लांट, सीमेंट का टैंक इत्यादि में सात दिन से ज्यादा पानी जमा हो तो तुरंत उसे खाली करे एवं अच्छे से सुखाए जिससे डेंगू या मलेरिया का मच्छर नही पनपे। प्रशिक्षण में जिला मलेरिया सलाहकार रुचि सिलाकारी एवं मलेरिया इंस्पेक्टर उर्मिला सिंह ने सभी युवाओं को प्रशिक्षण दिया इस दौरान बताया कि हम सभी लोग मिलकर काम करें जिससे कि अपने क्षेत्र को डेंगू एवं मलेरिया मुक्त बना सके। साथ ही कहा कि जब भी घर पर भ्रमण करे लोगो को डेंगू एवं मलेरिया से बचाव हेतु संदेश जरूर दे। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी ने स्वयं सेवकों को लार्वा से मच्छर बनने की प्रक्रिया को वीडियो के माध्यम से समझाया। साथ ही चर्चा के दौरान कहा कि आप अपने क्षेत्र में घर में अपने आस पास लार्वा जरूर देखे। मच्छर को पानी के संपर्क में आने से रोकना जरूरी है जिससे मच्छर नही पनपे। प्रतिभागियों ने खुद पानी की टंकी को खाली कराया। फैमिली हेल्थ इंडिया के रीजनल कोऑर्डिनेटर डॉ संतोष भार्गव ने सभी से कहा कि नियमित रूप से लार्वा सर्वे करे, लार्वा का नष्टीकरण हेतु ऑयलफिलमिंग इत्यादि गतिविधि अपनाए। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर रत्नेश सिंह ने सभी युवाओं से कहा की आप अपने वार्ड में हमारे साथ काम करे, आपको मलेरिया विभाग का पूर्ण सहयोग आपको इस कार्य हेतु मिल रहा है। आप खुद अपने मोहल्ले या बस्ती से लार्वा का नष्टीकरण करे। इस दौरान यूथ फैसिलिटेटर कृष्णा पटेल, वॉलंटियर कॉर्डिनेटर शिवानी, भूमिका सहित सहित सभी वॉलंटियर उपस्थित रहे।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button