ब्रेकिंग न्यूज़

 

*दिनांक : 10/02/2026*

*अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ द्वारा महिला थाना महराजगंज का वार्षिक निरीक्षण*

जनपद महराजगंज में महिला सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, प्रशासनिक पारदर्शिता तथा पीड़िताओं को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ द्वारा महिला थाना महराजगंज का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

*निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला थाना के कार्यालय कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, परामर्श कक्ष, अभिलेख कक्ष, मालखाना, प्रकरण रजिस्टर, सीसीटीवी व्यवस्था, साइबर हेल्पलाइन सूचना बोर्ड, प्रवेश द्वार, थाना परिसर, परिसर की स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा संरचना तथा भौतिक संसाधनों का गहन अवलोकन किया गया।*

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरणों से संबंधित फाइलों का अवलोकन कर रजिस्टरों की विधिवत जांच की गई तथा अभिलेखों के रख-रखाव, वर्गीकरण एवं अद्यतन व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। *उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।*

*महिला थाना परिसर में लगाए गए महिला सशक्तिकरण, मिशन शक्ति, साइबर जागरूकता, हेल्पलाइन 1930, cybercrime.gov.in, महिला सहायता योजनाओं से संबंधित पोस्टरों एवं सूचना बोर्डों का निरीक्षण करते हुए इनके प्रभावी प्रदर्शन, अद्यतन सामग्री एवं जागरूकता विस्तार पर विशेष बल दिया गया।*

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना भवन की भौतिक स्थिति, स्वच्छता, मरम्मत योग्य संरचनाएँ, परिसर सौंदर्यीकरण, हरियाली, तथा पर्यावरणीय स्वच्छता से संबंधित बिंदुओं पर भी निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए गए।

*उन्होंने महिला थाना में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि —*

• महिला पीड़ितों के साथ संवेदनशील, मानवीय एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए

• शिकायतों का तत्काल पंजीकरण हो

• विवेचना निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण हो

• पीड़िताओं की गोपनीयता पूर्णतः सुरक्षित रखी जाए

• महिला अपराधों में शून्य सहनशीलता नीति अपनाई जाए

• सहायता, परामर्श एवं संरक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए

इस अवसर पर महिला थानाध्यक्ष श्रीमती सरोजनी वर्मा सहित महिला थाना का समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला थाना टीम के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पूर्ण निष्ठा, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भाव के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

 

*महराजगंज पुलिस महिला सुरक्षा, सम्मान, संरक्षण एवं न्याय के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।*

Maharajganj Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Sunil Kumar Jaiswal

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button