ब्रेकिंग न्यूज़

हायर सेकेंडरी तितिरगांव में आनंद मेला का आयोजन

स्कूली छात्रों में व्यवहारिक ज्ञान, उद्यम शीलता को बढ़ावा देने, टीमवर्क की भावना विकसित करने, सामाजिक कौशल के साथ-साथ आनंदपूर्ण माहौल के उद्देश्य से हायर सेकेंडरी स्कूल तितिरगांव में आनंद मेला का आयोजन संपन्न हुआ।

आनंद मेला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत तितिरगांव की सरपंच श्रीमती खीरमनी कश्यप ने स्कूली छात्रों के द्वारा लगाए गए स्टॉल का फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके पश्चात स्कूल के समस्त शिक्षक गण, उपस्थित ग्रामवासी तथा छात्रों ने अलग-अलग लगाए गए स्टालों से जाकर खाने की सामग्री खरीद करते हुए विभिन्न व्यंजनों का लुफ्त उठाया और स्वाद की प्रशंसा की।

संस्था की प्राचार्य श्रीमती हेमलता त्रिपाठी ने बताया कि आनंद मेला का मुख्य उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना, छात्रों में कक्षा की पारंपरिक पढ़ाई से हटकर व्यावहारिक अनुभव, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और टीमवर्क के साथ उद्यमशीलता के गुण सीखने का अनूठा मंच प्रदान करता है। वरिष्ठ व्याख्याता गजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आनंद मेला के माध्यम से छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त होता है। स्टॉल लगाकर बच्चे खरीद बिक्री, गणित की गणना और जिम्मेदारी की भावना सीखते हैं।

स्कूल में हुए आनंद मेला के इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती वंदना भदोरिया, सावित्री कश्यप, पुष्पलता मसीह, निशा गौतम, बेबीरानी महापात्र,चंद्रिकाराज, निशा भदोरिया, सरिता कश्यप, नीलम झा, पद्मावती तिवारी,कुमारी रूपा यादव, पुष्पा साहू, डिकेश साहू ,अजय मरकाम, अभिषेक सिंह, भाग्यलक्ष्मी नायर आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

 

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button