वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया
भारतीय रिजर्व बैंक एवं नाबार्ड के तत्वावधान में, बैंक ऑफ बड़ौदा तथा CRISIL Foundation के सहयोग
बरेली। भारतीय रिजर्व बैंक एवं नाबार्ड के तत्वावधान में, बैंक ऑफ बड़ौदा तथा CRISIL Foundation के सहयोग
से जनपद बरेली में 9 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित वित्तीय जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत तीसरे दिन मझगवां ब्लॉक के ग्राम चुरह नवदिया में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ CRISIL Foundation के क्षेत्रीय अधिकारी (R.O.) श्री विनय कुमार शर्मा एवं एरिया मैनेजर सोनिक मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, बीसी सखी, सीबीओ विपिन श्रीवास्तव, सेंटर मैनेजर नरेश पाल तथा फील्ड कोऑर्डिनेटर हेमचंद मौजूद रहे।
श्री विनय कुमार शर्मा ने लोगों को विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी देते हुए वित्तीय जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीणों से सुरक्षित डिजिटल लेन-देन अपनाने, समय-समय पर केवाईसी अपडेट कराने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
एरिया मैनेजर सोनिक मिश्रा ने बैंकों द्वारा संचालित बीमा एवं पेंशन योजनाओं की जानकारी देते हुए खातों को चालू रखने पर बल दिया।
क्रिसिल फाउंडेशन के सी बी ओ विपिन श्रीवास्तव ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संचालित सीएफएल सेंटर की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वहीं एरिया मैनेजर सोनिक मिश्रा ने एटीएम कार्ड के सुरक्षित उपयोग, नकद निकासी, बैलेंस जांच तथा डिजिटल बैंकिंग से जुड़ी अहम जानकारियां दीं।
कार्यक्रम के दौरान सेंटर मैनेजर नरेश पाल और फील्ड कोऑर्डिनेटर हेमचंद ने केवाईसी से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों तथा अपडेट न कराने पर होने वाली समस्याओं के बारे में सरल भाषा में समझाया गया। शिविर से ग्रामीणों में डिजिटल बैंकिंग के प्रति भरोसा बढ़ा। और गांव के लोगों के लिए केवाईसी के प्रति सही जानकारी भी मिली और बैंकिंग योजनाओं का सही लाभ भी मिलेगा |



Subscribe to my channel