ब्रेकिंग न्यूज़

वार्ड 4 से विक्की रवानी ने भरा नामांकन, बदलाव की लहर पर जताया भरोसा

👉वार्ड 4 में चुनावी सरगर्मी तेज, विक्की रवानी ने जीत का किया दावा

👉“जनता बदलाव चाहती है” — नामांकन के बाद विक्की रवानी का बड़ा बयान

👉वार्ड 4 में मजबूत दावेदारी के साथ मैदान में उतरे विक्की रवानी

धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में वार्ड संख्या 4 से विक्की रवानी उर्फ छोटू रवानी ने पार्षद पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मैदान में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म हो गया।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विक्की रवानी ने वार्ड संख्या 4 की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और दावा किया कि इस बार क्षेत्र में परिवर्तन की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता विकास, पारदर्शिता और बेहतर मूलभूत सुविधाओं की उम्मीद कर रही है, जिसे पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता अब किसी भी प्रकार की भ्रामक राजनीति या साजिश के प्रभाव में आने वाले नहीं हैं। जनता पूरी जागरूकता और समझदारी के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए तैयार है। विक्की रवानी ने भरोसा जताया कि वार्ड 4 की जनता उन्हें भारी समर्थन देकर सेवा का अवसर देगी।

चुनाव को लेकर वार्ड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और विभिन्न प्रत्याशी जनता के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। ऐसे में वार्ड संख्या 4 का चुनाव इस बार काफी रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक होने की संभावना जताई जा रही है।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button