समाजसेवक असलम अंसारी ने वार्ड 7 से ठोकी ताल, शिक्षा और विकास को बनाया चुनावी मुद्दा

👉सरस्वती शिशु मंदिर के संचालन में अहम भूमिका निभाने वाले असलम अंसारी चुनावी मैदान में
👉वार्ड 7 में समाजसेवा की पहचान बने असलम अंसारी ने किया नामांकन
👉शिक्षा और जनसेवा के सहारे पार्षद पद की दौड़ में उतरे असलम अंसारी
लोयाबाद
वार्ड नंबर 7 से 22/12 निवासी एवं प्रख्यात समाजसेवक असलम अंसारी ने नगर निगम चुनाव में पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल कर चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। क्षेत्र में लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले असलम अंसारी की पहचान एक जागरूक और जनहितैषी कार्यकर्ता के रूप में रही है।
असलम अंसारी सरस्वती शिशु मंदिर तेतुलमारी विद्यालय की संचालन समिति में सक्रिय सदस्य के रूप में जुड़े रहे हैं। विद्यालय के विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में उनके योगदान को स्थानीय लोग सराहते रहे हैं। विद्यालय के संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के कारण क्षेत्र में उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और मजबूत हुई है।
नामांकन के बाद असलम अंसारी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड के अधूरे विकास कार्यों को पूरा करना और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, सड़क एवं नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट तथा शिक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि असलम अंसारी वर्षों से समाजसेवा के माध्यम से लोगों की समस्याओं को समझते और समाधान के लिए प्रयास करते रहे हैं। उनके चुनावी मैदान में उतरने से वार्ड नंबर 7 की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल रही है।
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहे असलम अंसारी को जनता कितना समर्थन देती है और चुनावी परिणाम किस दिशा में जाता है।



Subscribe to my channel