ब्रेकिंग न्यूज़

अलीगंज पुलिस ने अवैध तम्ंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार पेश किया न्यायालय के समक्ष

src=”https://indiancrimenews.com/wp-content/uploads/2026/02/IMG-20260203-WA0214-226×300.jpg” alt=”” width=”226″ height=”300″ class=”alignnone size-medium wp-image-193077″ />

अलीगंज /बरेली—–अलीगंज पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 3 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कैनी शिवनगर में रामलीला ग्राउंड के पास से हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान आकाश पुत्र अमरसिंह (लगभग 21 वर्ष) निवासी कैनी शिवनगर, थाना अलीगंज, बरेली के रूप में हुई है।

पुलिस ने आकाश के पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के कुशल पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी आंवला के निर्देशन में अलीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह के नेतृत्व में अलीगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की।

यह कार्रवाई जनपद बरेली में अपराध और अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। आकाश के खिलाफ थाना अलीगंज में मु0अ0स0 21/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद, अभियुक्त आकाश को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Bareilly Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Shahanshah

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button