ब्रेकिंग न्यूज़

अलीगंज में सड़क हादसा, युवक की मौतः खरीदारी करने जा रहे 20 वर्षीय अंशु को डीसीएम ने मारी टक्कर

ब्यूरो चीफ शहंशाह अलीगंज बरेली उत्तर प्रदेश 8273708692

अलीगंज में सड़क हादसा, युवक की मौतः खरीदारी करने जा रहे 20 वर्षीय अंशु को डीसीएम ने मारी टक्कर

थाना अलीगंज बरेली में बुधवार को सुबह 11 बजे लगभग अलीगंज-गैनी रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में अपने मौसेरे भाई के साथ बाइक पर सवार होकर कपड़े खरीदने जा रहे 20 वर्षीय अंशु की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उसे एक तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी थी।
जानकारी के अनुसार, धनेती खरगपुर निवासी श्याम सिंह का बेटा अंशु (20 वर्ष) अपने मौसेरे भाई मुकेश के साथ अलीगंज जा रहा था। मुकेश मीरगंज के गोला कुंडा गांव का रहने वाला है। दोनों भाई कपड़े खरीदने के लिए घर से निकले थे।

उनकी बाइक जैसे ही अलीगंज-गैनी रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही एक डीसीएम ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंशु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही अलीगंज थाना अध्यक्ष पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस घटना की खबर जैसे ही अंशु के घर पहुंची, परिवार में शोक व्याप्त हो गया। महज 20 साल के युवा बेटे की असामयिक मृत्यु से गांव में भी गमगीन माहौल है।

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाली डीसीएम के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button