ब्रेकिंग न्यूज़

कायस्थ समाज ने नितिन नबीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई प्रेषित किया

बस्तर संभाग कायस्थ समाज जगदलपुर के द्वारा कायस्थ समाज बिहार के वरिष्ठ सदस्य व छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी एवं बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अनेकानेक शुभकामनाएं प्रेषित की है।

इस अवसर पर कायस्थ समाज बस्तर के अध्यक्ष अर्जुन श्रीवास्तव सहित समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि निश्चित रूप से यह कायस्थ समाज के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि भगवान चित्रगुप्त की असीम कृपा से कायस्थ कुलभूषण और बिहार कायस्थ के वरिष्ठ सदस्य नितिन नबीन जैसे कर्मठ, अनुभवी एवं संगठन के प्रति समर्पित नेता विश्व की सबसे बड़े राजनैतिक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। संपूर्ण कायस्थ समाज के लिए गौरव का विषय है। यह नियुक्ति उनके संगठनात्मक कौशल, राजनीतिक अनुभव और पार्टी के प्रति निष्ठा का प्रमाण है। समाज के लोगों ने कहा कि नितिन नबीन ने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए सदैव समाज, संगठन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है। उनकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता से भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा देशभर में पार्टी की नीतियों को नई दिशा प्राप्त होगी।

कायस्थ समाज बस्तर संभाग के उपाध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव, सुदामा श्रीवास्त्व, सचिव गजेंद्र श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, राजेश, आशीष, विपुल, प्रवीण, धीरेंद्र, मधुप, अविनाश, राजेश, श्रीमती शैल बाला ,अध्यक्ष महिला संगठन श्रीमति जयश्री श्रीवास्तव,श्रीमति गीता श्रीवास्तव सहित समस्त कायस्थ समाज ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि नितिन नबीन अपने नए दायित्व में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज और देश का मान बढ़ाएंगे। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

 

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button