उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

*तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से शारदा देवी की मौत, भतीजा घायल*

इटाव

इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन नहर पुल के पास मंगलवार को तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

टक्कर लगने से मौत हो गई

भरथना क्षेत्र के घमुरिया गांव निवासी जयवीर की 35 वर्षीय पत्नी शारदा देवी अपने मायके तोड़सी गांव थाना सिरसागंज, फिरोजाबाद रिश्ते की बात करने गई थीं। दो दिन रुकने के बाद वह मंगलवार को अपने भतीजे जीतेश पुत्र सतीश के साथ बाइक से ससुराल लौट रही थीं।

बाइक चितभवन नहर पुल के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। भीषण टक्कर में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में शारदा देवी की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।भतीजे जीतेश की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

शारदा देवी की मौत से परिवार में मातम पसर गया। पति जयवीर खेती-किसानी कर परिवार चलाते हैं। शारदा अपने पीछे दो बेटियांरश्मि, अनामिका और एक बेटा आयुष छोड़ गई हैं। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी।

 

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button