मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

सर्वाइकल केंसर समाप्त करने हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

सर्वाइकल कैंसर को समाप्त करने का संकल्प भी लिया गया

✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन जिला सीहोर, मध्यप्रदेश

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा विश्व स्तर पर 2030 तक सर्वाईकल कैंसर समाप्त करने 17 नवंबर को जिला चिकित्सालय सीहोर स्थित एनसीडी क्लिनिक एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य संस्था में हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत सिविल सर्जन तथा जिला नोडल अधिकारी एनसीडी कार्यक्रम द्वारा की गई। इस अवसर पर संकल्प लिया गया कि भारत से सर्वाइकल कैंसर को समाप्त करने का संकल्प लिया गया
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 30 से 65 वर्ष की आयु की महिलाओं का उनके नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में सर्वाइकल कैंसर की जांच कराने और उचित उपचार लेने के लिए प्रोत्साहित करने अभियान संचालित किया जा रहा है। सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है। वैष्विक रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर आठ मिनट में एक महिला की मृत्यु सर्वाइकल कैंसर के कारण होती है। आयोजित हस्ताक्षर अभियान में डॉ. आरके वर्मा मेडिकल विशेषज्ञ सहित बड़ी संख्या में अस्पताल स्टॉफ एवं मरीज एवं उनके परिजन शामिल थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button