कटनी। बिलहरी चौकी क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस ने ऐसी कार्रवाई की, जिसने पूरे इलाके के जुआरियों में खलबली मचा दी। ग्राम जलासूर तालाब के पास पुलिस ने अचानक दबिश देकर 7 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
छापेमारी इतनी तेज और सटीक थी कि आरोपियों को भागने तक का मौका नहीं मिला। पुलिस ने मौके से ₹7,450 नकद, 52 ताश की गड्डियों, और तीन महंगी मोटरसाइकिलें (कीमत लगभग ₹2.25 लाख) जब्त कर लीं।
सूत्रों के मुताबिक यह जगह लंबे समय से जुए का अड्डा बनी हुई थी, जिस पर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस की सख़्ती का स्पष्ट संदेश गया है।
खबर प्रकाशित करने से पहले खबर की पुष्टि हेतु चौकी प्रभारी से संपर्क किया गया लेकिन पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया