उत्तराखण्डराज्य

Uttarakhand News आरटीआई से सूचना मांगी तो लगाया 49 हजार शुल्क

रिपोर्टर राजेश सिंह राजा कोली पौड़ी गढ़वाल उत्तराखण्ड

सामाजिक व आरटीआई कार्यकर्ता राजेश सिंह राजा कोली ने जिला पंचायत के कार्मिकों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। साथ ही डीएम पौड़ी को शिकायत पत्र भी सौंपा है। डीएम गढ़वाल ने कोतवाली पौड़ी को जांच के आदेश दे दिए हैं। आरटीआई कार्यकर्ता राजेश सिंह राजा कोली ने जिला पंचायत में उनके साथ हुई अभद्रता के मामले में डीएम दरबार में अपनी गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि वे आरटीआई से संबंधित जानकारी के लिए जिला पंचायत पौड़ी पहुंचे लेकिन वहां पर अभियंता सुदर्शन रावत समेत अन्य कर्मचारियों ने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ अभद्रता की। जिला पंचायत कार्यालय से उन्होंने कुछ बिंदुओं पर सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सूचना उपलब्ध करवाने के लिए आवेदन किया था, जिसकी एवज में जिला पंचायत की ओर से 49000 शुल्क जमा करने का नोटिस दिया गया था। इसके बाद के कार्यालय में सूचना से संबंधित अवलोकन के लिए पहुंचे, लेकिन वहां पर कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता की। कहा कि उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय में किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ नहीं की। जिला पंचायत की ओर से लगाए गए सभी आरोप निराधार है। उन्होंने डीएम डॉ. आशीष चौहान से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं डीएम ने मामले की जांच कोतवाली पौड़ी को सौंपी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button