Madhya Pradesh News : शिक्षक अमर सिंह मंडलोई का सेवा निवृत होने पर सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ

रिपोर्टर रवि कुमार धाकड़ देवास मध्य प्रदेश
टोंक खुर्द। चंद्रवंशी खाती समाज धर्मशाला ग्राम देवली में सेवानिवृत्ति शिक्षकों का एवं सेवानिवृत सैनिकों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। शैक्षणिक शिक्षा के क्षेत्र मे वरिष्ठ शिक्षक अमर सिंह मंडलोई द्वारा ग्राम रनायल कला मे विद्यालय में अपनी निष्ठा एवं ईमानदारी से उच्च श्रेणी शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से 44 वर्षों से सेवा दी गई। एवं क्षेत्र के अन्य विद्यालय के शिक्षकों सेवानिवृत्ति होने पर उनका सम्मान किया गया एवं देश सेवा सैनिको सेवानिवृत हुए उनका भी सम्मान किया गया। वरिष्ठ शिक्षक अमर सिंह मंडलोई का शाल श्रीफल साफा बंधवाकर पुष्प मालाओं पह नाकर भव्य स्वागत किया गया। एवं अभिनंदन पत्र दिया गया एवं सम्मान किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम मे कर्मचारी संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु वर्मा,टोंक खुर्द विकासखंड शिक्षा अधिकारी,कर्मचारियों,वरिष्ठ शिक्षकों गैर राजनीतिक नेताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया एवं शिक्षा के क्षेत्र पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम मे भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर लाल मंडलोई,टोंक खुर्द न्यायालय के वरिष्ठ अभिभाषक श्याम सिंह गालोदिया,टोंक खुर्द नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव,वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सिंह कराड़ा,जनपद प्रतिनिधि चिंतामन चौधरी,पूर्व सरपंच ओमप्रकाश मंडलोई,एडवोकेट गोविंद सिंह पटेल ने संबोधित किया।
संचालन ठाकुर प्रसाद बिलावलिया ने किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विक्रम सिंह बामनिया,भाजपा नेता तुलसीराम मंडलोई,जनपद प्रतिनिधि विक्रम सिंह अभय,भाजपा युवा नेता सनी जैन, समाजसेवी मानसिंह भाटी एवं शिक्षक राकेश सोलंकी,राममूर्ति बिलावलिया,सेवानिवृत शिक्षक गोवर्धन सिंह सोलंकी,लखन लाल मंडलोई, महेंद्र सिंह धाकड़,पत्रकार रवि धाकड़ आदि शिक्षक गणों एवं वरिष्ठ समाजसेवियो बड़ी संख्या में प्रमुख रूप से प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके बाद सामूहिक भोज दिया गया। आभार।सेवानिवृत शिक्षक अमर सिंह मंडलोई ने माना।