ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : आगरा में बहुत बड़ा हादसा बल्केश्वर में मंदिर की रेलिंग पर खड़े लोग दीवार ढहने से यमुना में जा गिरे

रिपोर्टर वसी उद्दीन आगरा उत्तर प्रदेश

कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर पर एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां मंदिर परिसर में लगी ग्रिल के सहारे खड़े होकर उफनती यमुना को निहार रहे लोगों तब यमुना में जा गिरे, जब वे जिस ग्रिलनुमा दीवार के सहारे खड़े थे, वही बैठ गई। कई लोगों के यमुना में गिरने की सूचना है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ढही दीवार के कारण कितने लोग यमुना में गिरे हैं। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू करा चुके हैं। यह हादसा शाम सात बजे से कुछ समय पहले हुआ बताया जा रहा है। बता दें कि इन दिनों यमुना नदी उफान पर है। आगरा में यह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। उफनती यमुना को देखने के लिए तमाम लोग यमुना के किनारों पर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बल्केश्वर में यमुना किनारे स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर परिसर में भी तमाम लोग यमुना को देखने के लिए पहुंचे हुए थे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महालक्ष्मी मंदिर परिसर में पीछे की ओर लगी ग्रिल के सहारे खड़े होकर लोग यमुना को निहार रहे थे। इसी दौरान अचानक एक ग्रिलनुमा दीवार बैठ गई, जिससे उसके सहारे खड़े लोगों के यमुना में गिरने की बात कही जा रही है। हालांकि अभी यह कोई नहीं बता पा रहा है कि कितने लोग गिरी दीवार के कारण यमुना में गिरे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि पांच-छह लोग बाहर निकल आए थे। मौके पर मौजूद लोग भिन्न-भिन्न जानकारियां दे रहे हैं। कोई बता रहा था कि रेलिंग पर खड़े लोगों की संख्या 40-50 थी जबकि कोई 25-30 लोग बता रहा है। सभी यह तो मान रहे हैं कि बड़ी संख्या में लोग यमुना में गिरे हैं। यह भी बता चला है कि जो रेलिंग थी, वही दीवार थी, जो बैठ गई। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने गोताखोरों को नदी में उतार दिया है। रिपोर्टर वसी उद्दीन  आगरा

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button