IC News and Media House Private Limited


Bhopalराजनीतिस्वास्थ्य

बैरागढ़ एवं भोपाल में संचालित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दूषित खाद्य सामग्री विक्रय न करने के निर्देश

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा बैरागढ़ में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों होटल, किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबार कर्ताओं को दुकान में स्वच्छता रखने एवं खाद्य पदार्थों को ढंक कर रखने के लिए निर्देशित किया गया एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं को समझाइश दी गई कि किसी भी दशा में दूषित एवं खराब खाद्य सामग्री का विक्रय न करें। साथ ही खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। निरीक्षण किए गए प्रतिष्ठानों में नैना चाट भंडार से आलू बड़े का नमूना, बस स्टैंड पर संचालित बालाजी पूड़ी भंडार से मैदा का नमूना, नीलम रेस्टोरेंट से सोयाबीन तेल का नमूना और सौरभ प्वाइंट किराना दुकान से घी का नमूना लिया गया। इसी प्रकार एक अन्य कार्यवाही में जेके रोड स्थित चौकसे रेस्टोरेंट से दाल, चावल, आलू-मटर की सब्जी एवं आटा के नमूने एवं गोविंदपुरा स्थित सेलर्स बेकरी से ब्रेड के सैंपल संगृहित किये।उक्त सभी नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर जांच परिणाम के आधार पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी ।निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button