Madhya Pradesh News : संस्कृति मंत्री से मिला विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल का प्रतिनिधि मंडल

रिपोर्टर दिनेश राबेडे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश
नवरात्रि में होने वाले गरबा महोत्सव में होने वाली गड़बड़ी और अनियमितता को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने गंभीरता से लिया है। बजरंग दल के विभाग संयोजक शैलेश यदुवंशी,विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री रूपेश लांजीवार,जिला बल उपासना प्रमुख रितेश वर्मा ने मंगलवार को मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग के राज्यमंत्री धर्मेंद्र भावसिंह लोधी को गरबा में सुधार के लिए ज्ञापन दिया। बजरंग दल के विभाग संयोजक शैलेश यदुवंशी,विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री रूपेश लांजीवार,जिला बल उपासना प्रमुख रितेश वर्मा ने बताया कि नवरात्रि में गरबों में होने वाली अनियमितताओं को लेकर संस्कृति मंत्री से मिले है। उन्हें बताया कि प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी नवरात्र में भिन्न-भिन्न संस्थाओं द्वारा गरबा का आयोजन किया जाता है , लेकिन आज हमारे इस पवित्र धार्मिक आयोजन का पश्चिमीकरण किया जा रहा है। गरबे में युवक युवतियां देवी देवता के स्वरूप में अश्लील गानों में फूहड़ नृत्य करते हैं एवं आज के दिनों में गरबा पंडालों द्वारा गरबा में भिन्न-भिन्न प्रकार की थीम का आयोजन किया जाता है। जिसमें मुख्यतः बॉलीवुड एवं नियॉन थीम का हमारे समाज पर बहुत ही नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है ।बॉलीवुड थीम में युवक युवतियां बॉलीवुड किरदारों में बनकर आते हैं एवं अश्लील गानों में नृत्य करते हैं। ऐसे कृत्यों से हिंदू अपनी त्यौहार मनाने की परंपराओं से पूरी तरह विमुख हो रहा है एवं उसके लिए नवरात्र जैसे पवित्र त्यौहार सिर्फ एक नृत्य एवं मनोरंजन के दिवस बनकर रह गए हैं।इसमें सबसे खतरनाक हमारे त्यौहार को पूरी तरह बर्बाद करने वाली थीम है नियॉन थीम।इसमें युवक युवतियां अपने शरीर पर नियॉन कलर पोतकर आते हैं जो कि अंधेरे में एक विशेष लाइट पड़ने पर चमकता है।गरबा पंडालो में घना अंधेरा किया जाता है एवं एक विशेष प्रकार की लाइट युवक युवतियों पर डाली जाती है।विदेश में डिस्को पब कल्चर में ऐसी थीमों का आयोजन किया जाता है ।जिससे एक प्रकार से हमारे पवित्र गरबा पंडाल एक पब एवं डिस्को के रूप में मनोरंजन एवं फूहड़ नृत्य का केंद्र बन गए हैं और कुछ नहीं। विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल ने निवेदन किया है कि उपरोक्त समस्या के समाधान हेतु निम्न बिंदुओं का पालन किया जाए। जैसे कि गरबा पंडालों में फिल्मी एवं अश्लील गानों में पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाए। पाश्चात्य संस्कृति से संबंधित किसी भी प्रकार की थीम विशेष कर नियॉन थीम या इसके जैसे दिखने वाली किसी अन्य नाम से ऐसी किसी भी प्रकार की थीम का आयोजन न हो जिससे हमारा पवित्र त्यौहार अपनी शुचिता न खोए। गरबा पंडालों में हिंदू ही गरबा में सम्मिलित हो सके ऐसा नियम हो जिसके लिए आधार कार्ड चेकिंग का प्रावधान किया जाए क्योंकि विधर्मियों के ऐसे आयोजन में आने से लव जिहाद जैसी घटनाओं को बढ़ावा मिलता है।


Subscribe to my channel