झारखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Jharkhand News गैंगरेप मामला : राज्य बाल सरंक्षण आयोग की टीम ने पीड़िता से ली जानकारी

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखण्ड
कतरास :- गत दिनों लिलौरी मंदिर पुराने पार्क में हुई गैंगरेप मामले को लेकर राज्य बाल सरंक्षण आयोग की टीम पीड़िता किशोरी से मिली. घटना की जानकारी ली. टीम में सुनील कुमार वर्मा, डॉ आभा वीरेंद्र अंकिचन, बाल कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी शामिल थे. टीम ने कहा कि पीड़िता को काउंसलिंग की जरूरत है. डरी सहमी है. पुलिस से जानकारी मांगी गयी है. गजलीटांड़ पुलिस के सुरक्षा मुहैया करायेगी. मौके पर दलित समाज के नेता सुदेश दास, नरेश दास, उमेश ऋषि, प्रेम बच्चन, राहुल कुमार आदि थे. मालूम हो कि इस मामले के दो आरोपी बंटी सिंह, मिहिर सिंह जेल की हवा खा रहे हैं. जबकि अन्य दो फरार है.कांड अंकित कराने के बाद पीड़िता मेडिकल जांच से मुकर गयी है |


Subscribe to my channel