
रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार
बेगूसराय के SHO ने गजब कांड किया, रंगदारी में रुक गया रोड कंस्ट्रक्शन का काम, FIR में खेल प्रसारित होने के बाद बेगूसराय पुलिस अब जांच की बात कर रही है। पुलिस कप्तान ने 21 मार्च को हुई इस घटना के लिए बखरी के डीएसपी चंदन कुमार को निर्देश दिया है। हालांकि, पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति भी चौंकाने वाली है। क्योंकि पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति में इस बात को जिक्र नहीं किया है कि असल में उस दिन फायरिंग की घटना हुई थी या नहीं। पीड़ित ने रिपब्लिकन न्यूज से साफ तौर पर कहा है कि दो राउंड फायरिंग की गई थी। लेकिन पुलिस कप्तान ने अपनी जांच में इस बात को आदेश नहीं दिया है कि फायरिंग की घटना की जांच भी की जाए। अब देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस अपनी जांच में खाकी पर लगे एफआईआर के साथ छेड़छाड़ के दाग़ को मैनेज करती है या फिर निष्पक्ष जांच कर गोलीकांड की बात जानबूझकर हटाकर केस दर्ज करने के मामले में कार्रवाई करती है।


Subscribe to my channel