सरकारी खजाने को नाच-गाने में उड़ाने वाले, लगाते हैं वोट चोरी का आरोप : युवा अमन दीक्षित
फर्रुखाबाद आज भारत देश केन्द्र में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। सरकार ने विकास, सुशासन और कड़े कानून-व्यवस्था के बल पर देश और प्रदेश में गुंडागर्दी का सफाया हुआ है। देश और प्रदेश की जनता अब खुले वातावरण में चैन और सुकून से जीवन बिता रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान सांसद अखिलेश यादव जी आजकल तरह-तरह के स्टंट करके जनता को दिखाने की कोशिश करते हैं कि वे जनता के हैं।लेकिन शायद वे भूल रहे हैं कि जनता जानती है कि यह वही व्यक्ति है, जो मुख्यमंत्री रहते हुए जनता के करोड़ों रुपये से अपने गाँव सैफई में “सैफई महोत्सव” का कार्यक्रम आयोजित करवाकर बालीवुड कलाकारों के साथ नाच-गाने पर जनता का पैसा उड़ा चुके हैं। अब जनता को फर्क साफ दिखता है – एक ओर सैफई महोत्सव जहाँ सरकारी खजाने से व्यक्तिगत चमक-दमक पर बहा दिया गया। दूसरी ओर अयोध्या का राम मन्दिर जहाँ भव्य दीपोत्सव है। जो भारत की संस्कृति, धरोहर और आस्था को विश्व पटल पर स्थापित कर रहा है। यही अंतर अब जनता को बताता है कि किसकी राजनीति स्वार्थ और दिखावे पर टिकी हुई है। और किसकी भावनाएं राष्ट्रगौरव से प्रेरित हैं। वोट चोरी के आरोप जनता को भ्रमित करने जैसा हैं।